मोटापे और टाइप-2 डायबिटीज से जूझ रहे करोड़ों भारतीयों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. 20 मार्च को सेमाग्लूटाइड का पेटेंट खत्म होते ही भारतीय फार्मा कंपनियों ने इसके किफायती जेनेरिक वर्जन लॉन्च कर दिए हैं. जहां पहले इस दवा के लिए महीने भर में हजारों रुपये खर्च करने पड़ते थे, वहीं अब इसकी कीमत महज 1,290 रुपये से शुरू हो रही है.

कीमतों में भारी गिरावट: अब कितनी होगी लागत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिग्गज भारतीय कंपनियों ने कीमतों में 70 से 90 फीसदी तक की कटौती की है. नैटको फार्मा (Natco Pharma)-इन्होंने Semanat और Semafull ब्रांड नाम से दवा लॉन्च की है, जिसकी मासिक लागत करीब 1,290 रुपये आएगी. अल्केम लेबोरेटरीज (Alkem Labs)- इन्होंने Semasize और Obesema जैसे प्री-फिल्ड पेन पेश किए हैं, जिनकी साप्ताहिक लागत मात्र 450 रुपये के आसपास होगी.

सावधान! 'सस्ती' का मतलब 'सुरक्षित' नहीं

दवा की कीमत कम होने का मतलब यह कतई नहीं है कि इसे कोई भी सप्लीमेंट की तरह लेना शुरू कर दे. देश के जाने-माने डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. वी. मोहन ने आगाह किया है कि यह दवा केवल उन लोगों के लिए है जो गंभीर रूप से मोटे हैं या जिन्हें गंभीर मेटाबॉलिक बीमारियां हैं.

गलत इस्तेमाल के 4 बड़े खतरे

  • पैंक्रियाटाइटिस- अग्न्याशय में गंभीर सूजन का खतरा.
  • किडनी की समस्या- इसके साइड इफेक्ट्स सीधे किडनी पर असर डाल सकते हैं.
  • थायराइड कैंसर-लंबे समय तक गलत इस्तेमाल से कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है.
  • आंखों की रोशनी- कुछ मामलों में यह आंखों की नसों को नुकसान (NAION) पहुंचा सकती है.

WHO का नकली दवाओं पर अलर्ट

इस दवा की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दुनिया भर में 'नकली सेमाग्लूटाइड' (ब्रांड नाम ओज़ेम्पिक) के प्रति अलर्ट जारी किया है. दूषित या नकली दवाओं का सेवन जानलेवा हो सकता है. भारत के ड्रग कंट्रोलर (CDSCO) ने सख्त निर्देश दिए हैं कि यह दवा केवल रजिस्टर्ड एंडोक्रिनोलॉजिस्ट के पर्चे पर ही बेची जाए.

जिम इंस्ट्रक्टर या इन्फ्लुएंसर की सलाह न मानें

एक्सपर्ट का साफ संदेश है. यह एक 'लाइफ-सेविंग ड्रग' है, कोई 'लाइफस्टाइल प्रोडक्ट' नहीं. जिम ट्रेनर या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की बातों में आकर इसे लेना भारी पड़ सकता है. अगर आप वजन घटाने के लिए इसे लेना चाहते हैं, तो पहले अपने डॉक्टर से पूरी जांच करवाएं.

medicineWeight lossweight loss diet

Topic:

भारतीय फार्मा कंपनियों ने इसके किफायती जेनेरिक वर्जन लॉन्च कर दिए हैं.
Priya Gupta
Priya Gupta

Priya Gupta brings over six years of dynamic journalism experience from leading Indian news agencies, including NDTV, News Nation, and Zee News. TV9 Bharatvarsh A seasoned reporter, she has covered key beats like politics, education, jobs, and international relations, delivering insightful analysis on national and global issues. Priya now drives coverage at health dailogues managing news updates in the health sector. She handles media outreach, develops press releases, spotlights healthcare professionals and institutions, and leads health awareness initiative