पिछले कुछ वर्षों में 'वेगोवी' (Wegovy) और 'जेपबाउंड' (Zepbound) जैसी वजन घटाने वाली दवाओं का चलन तेजी से बढ़ा है.कई लोग वजन कम करने की दवाई लेते हैं, लेकिन अचानक एक बड़ा सवाल हमेशा बना रहता है.दवा बंद करने के बाद क्या वजन दोबारा बढ़ जाता है? हाल ही में क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) की ओर से लगभग 8,000 लोगों पर किए गए एक स्टडी ने इस विषय पर नई और जरूरी जानकारी बताई है.

क्या वजन वाकई वापस आ जाता है?

पिछले क्लीनिकल ट्रायल्स में यह देखा गया था कि दवा छोड़ने के 12 महीनों के भीतर मरीज अपना घटाया हुआ आधा वजन वापस पा लेते हैं. हालांकि, डायबिटीज, ओबेसिटी एंड मेटाबॉलिज्म जर्नल में प्रकाशित यह लेटेस्ट स्टडी कुछ अलग कहानी बताता है. ओहायो और फ्लोरिडा के 7,938 वयस्कों पर की गई इस रिसर्च में पाया गया कि दवा के दौरान इन्होंने औसतन 8.4% वजन घटाया था. दवा छोड़ने के एक साल बाद, इनका वजन औसतन केवल 0.5% ही बढ़ा. इन्होंने 4.4% वजन घटाया था और दवा बंद करने के बाद भी इनका वजन लगभग स्थिर रहा या मामूली गिरावट देखी गई.

सफलता का राज: सिर्फ दवा ही नहीं, ऑप्शन भी हैं जरूरी

स्टडी के मुख्य लेखक हैमलेट गैसोलन के अनुसार, दवा छोड़ने का मतलब इलाज का अंत नहीं है. शोध में पाया गया कि 45% लोग दवा बंद करने के बाद भी अपना वजन स्थिर रखने या और कम करने में सफल रहे. इसके पीछे कुछ जरूरी कारण थे. 27 प्रतिशत लोगों ने पुरानी ओबेसिटी दवाओं या किसी अन्य ऑप्शन को चुना. 20 प्रतिशत मरीजों ने कुछ समय बाद अपनी मूल दवा फिर से शुरू कर दी. 14 प्रतिशत लोगों ने एक्सपर्ट से जीवनशैली में बदलाव के लिए सलाह ली.

लोग दवा क्यों छोड़ते हैं?

रिसर्च के अनुसार, दवा बंद करने का सबसे बड़ा कारण इसकी भारी कीमत (Cost) है. इसके बाद दूसरे नंबर पर साइड इफेक्ट्स आते हैं. इंश्योरेंस कवरेज की उपलब्धता यह तय करने में बड़ी भूमिका निभाती है कि कोई व्यक्ति इलाज जारी रख पाएगा या नहीं.

Weight lossweight loss dietweight loss surgery

Topic:

अचानक एक बड़ा सवाल हमेशा बना रहता है.दवा बंद करने के बाद क्या वजन दोबारा बढ़ जाता है? जानें क्या है इसका जवाब.
Priya Gupta
Priya Gupta

Priya Gupta brings over six years of dynamic journalism experience from leading Indian news agencies, including NDTV, News Nation, and Zee News. TV9 Bharatvarsh A seasoned reporter, she has covered key beats like politics, education, jobs, and international relations, delivering insightful analysis on national and global issues. Priya now drives coverage at health dailogues managing news updates in the health sector. She handles media outreach, develops press releases, spotlights healthcare professionals and institutions, and leads health awareness initiative