नई दिल्ली: आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय तक बैठकर काम करना, समय पर भोजन न करना, नींद की कमी और लगातार तनाव जैसी आदतें शरीर के मेटाबॉलिज़्म को धीमा कर देती हैं।

ऐसे में वजन घटाने के लिए लोग अक्सर विभिन्न सप्लीमेंट्स और बाजार में मिलने वाले उत्पादों की ओर रुख करते हैं, लेकिन आयुर्वेद और विज्ञान दोनों ही मानते हैं कि शरीर को धीरे-धीरे और प्राकृतिक तरीके से संतुलित करना सबसे सुरक्षित और प्रभावी तरीका है। इसके लिए कुछ देसी ड्रिंक्स बेहद लाभकारी माने जाते हैं, जो न केवल वजन घटाने में मदद करते हैं, बल्कि शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को भी बनाए रखते हैं।

गुनगुना नींबू पानी आयुर्वेद में सुबह खाली पेट लेने के लिए खास तौर पर अनुशंसित है। इसमें नींबू मिलाने से पाचन तंत्र सक्रिय होता है और पेट में जमा अनचाही गंदगी बाहर निकलती है। नींबू में मौजूद प्राकृतिक एसिड पाचन प्रक्रिया को सुचारू बनाने में मदद करता है और मेटाबॉलिज़्म को हल्का सा बूस्ट देता है। नियमित सेवन से धीरे-धीरे पेट साफ रहता है और सूजन कम होती है।

जीरा पानी का सेवन भी वजन घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रात में भिगोए गए जीरे का पानी सुबह उबालकर पीने से गैस, भारीपन और ब्लोटिंग कम होती है। जब पाचन सही रहता है, तो शरीर कैलोरी को जमा करने की बजाय एनर्जी के रूप में उपयोग करता है। इससे पेट धीरे-धीरे फ्लैट होता है और अंदर हल्कापन महसूस होता है।

ग्रीन टी आज के समय में काफी लोकप्रिय है। इसमें मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से फैट को कम करने में मदद करते हैं और हल्की एनर्जी प्रदान करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार ग्रीन टी शरीर की गर्मी को संतुलित रखती है और मेटाबॉलिज़्म को सक्रिय करती है।

सौंफ का पानी पाचन के लिए लाभकारी माना गया है और यह भूख को नियंत्रित करता है। जब क्रेविंग कंट्रोल में रहती है, तो अनजाने में अधिक खाने से बचाव होता है।

दालचीनी पानी ब्लड शुगर को संतुलित करता है, जिससे शरीर जमा फैट को धीरे-धीरे ऊर्जा में बदलता है। इसे सुबह या रात में लेने से शरीर हल्का महसूस करता है और मेटाबॉलिज़्म सही रहता है।

इन देसी ड्रिंक्स का नियमित सेवन धीरे-धीरे वजन कम करने में मदद करता है और शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है। यह प्राकृतिक तरीका न केवल सुरक्षित है, बल्कि लंबे समय तक असरदार भी माना जाता है। (With inputs from IANS)

IANSmetabolismdigestionayurveda

Topic:

गुनगुने नींबू पानी और जीरा पानी जैसी देसी ड्रिंक्स से वजन घटाना आसान और तेज़ हो सकता है।
Dr. Bhumika Maikhuri
Dr. Bhumika Maikhuri

Dr Bhumika Maikhuri is a Consultant Orthodontist at Sanjeevan Hospital, Delhi. She is also working as a Correspondent and a Medical Writer at Medical Dialogues. She completed her BDS from Dr D Y patil dental college and MDS from Kalinga institute of dental sciences. Apart from dentistry, she has a strong research and scientific writing acumen. At Medical Dialogues, She focusses on medical news, dental news, dental FAQ and medical writing etc.